बिजली की दरों में भारी बढ़ोत्तरी बढ़ोत्तरी और अनियमित बिजली आपूर्ति के विरोध में शुक्रवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव विवेक बंसल के नेतृत्व में मैरिस रोड पर धरमपुर कोर्टयार्ड में धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों में काली पट्टी बांधकर हाथों में सरकार विरोधी नारे लिखी तख्तियां उठा रखी थी। कार्यक्रम के समापन पर राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन एसीएम द्वितीय रंजीत सिंह को दिया।
विवेक बंसल ने कहा कि देश की और प्रदेश की भाजपा सरकारें जनता को लूटने में लगी हुई है। कोरोना महामारी के चलते हुये लॉकडाउन के कारण मध्यम वर्ग के व्यापारिक प्रतिष्ठान, छोटे छोटे कोचिंग सेंटर चार माह से बंद पड़े हैं। को भारी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। इन अनियमित एवं बढे़ हुए बिजली बिल के चलते लोगों को आर्थिक संकट झेलना पड़ेगा। भाजपा के शासनकाल में चाहे केंद्र सरकार हो चाहे भाजपा के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार, कोरोना महामारी काल को देश की जनता को लूटने का साधन बना दिया है।
इस अवसर पर शालिनी चौहान, ज्ञान प्रकाश सक्सेना, सुशील गुप्ता, शाहिद खान, अनिल सिंह चौहान, यामीन खान मेव, कृष्ण प्रताप सिंह, प्रदीप रावत, राजू पासवान, आनंद बघेल, शीलू चंदेल, सोमवीर सिंह, बिजेंद्र सिंह बघेल, सागर सिंह तौमर, वीरेंद्र चौधरी, उमेश अग्रवाल, राघवेंद्र सिंह राघव, राजीव चौहान, मो. कामरान, पिंकू बघेल, फरहान खान, अर्जुन सिंह, हेमप्रकाश सैनी, श्रीकृष्ण सैनी, राजेश कुमार, मुन्नालाल कश्यप, हाकिम सिंह, तेजवीर सिंह बघेल, श्याम सुंदर शर्मा, अशोक कुमार राजपूत, बासित अली खां, लाल मोहम्मद खान, हाजी चौधरी रजी अहमद खां, शब्बीर अहमद, आदि मौजूद थे