युवा भाजपा नेता डॉ. निशित शर्मा के नेतृत्व में शनिवार को विष्णुपुरी तिराहे पर नुक्कड़ सभा के बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा गया। इस दौरान लव जेहाद के उद्देश्य धर्म परिवर्तन, हत्या को इस्लामिक आतंकवाद की श्रेणी में रखने की मांग की गई है।
नुक्कड़ सभा में डॉ. निशित ने कहा कि संपूर्ण विश्व में इस्लामिक आतंकवाद समस्त मानवता के लिए एक खतरा बन चुका है। भारत ही नहीं विश्व के कई देश जैसे फ्रांस आज इस्लामिक आतंकवाद के चलते निर्मम हत्याएं व हिंसा का शिकार हो रहे हैं। निशित ने कहा कि भारत में इस्लामिक कट्टरपंथी वर्ग जैसे कि एएयमू के अराजक छात्र नेता जो कि इस्लामिक आतंक का प्रकोप झेल रहे हैं, वह फ्रांस के विरुद्ध प्रदर्शन कर रहे हैं, उनकी गहन जांच होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि जब हमारा देश फ्रांस के साथ खड़ा है तो फिर विरोध कैसा? उन्होंने हलाला सर्टिफाइड प्रोडक्ट्स जो कि भारत में एक समानांतर अर्थव्यवस्था को जन्म दे चुके हैं, जिनकी बिक्री से जुटाई गई धनराशि आतंकी गतिविधियों में भी प्रयोग होती है। ऐसी वस्तुओं को समस्त भारत में पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया जाए। ज्ञापन देने के दौरान संजू बजाज, दीपक शर्मा, हनी दीक्षित, शीलू ठाकुर, लवली चौहान, पिंटू प्रताप सिंह, प्रत्यक्ष सिंह आदि शामिल हैं।