फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेबर ठेकेदार अलीगढ़ पहुंचकर हुआ गायब, घर पर ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी दस्तावेजों से देश में रह रहे रोहिंग्या को अलीगढ़ से फंडिंग को लेकर खुफिया टीमों ने जांच शुरू कर दी है। शनिवार को खुफिया टीम इलाके में सभी रोहिंग्या के दस्तावेजी जांच के लिए पहुंची। इस दौरान पाया गया कि यहां रह रहे 315 में से सिर्फ 173 के पास ही बायोमैट्रिक दस्तावेज हैं। इस पर उन्हें आगाह किया गया कि उनकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। वहां से जो निर्देश मिलेंगे, उसके अनुसार आगे कार्रवाई की जाएगी। इधर, एटीएस द्वारा छोड़ा गया लेबर ठेकेदार यहां पहुंच तो गया है। मगर वह गायब है। घर पर शनिवार को भी ताला लटका मिला।
विज्ञापन

खुफिया टीमों ने मकदूम नगर में पहुंचकर शनिवार को वहां रह रहे रोहिंग्या परिवारों के दस्तावेजों की जांच की। इस दौरान पाया गया कि सिर्फ 315 में से 173 के पास ही बायोमैट्रिक दस्तावेज हैं। उनको जांच का संकेत दिया गया है। जांच के बाद और शासन के निर्देश के अनुसार ही उनके भविष्य को लेकर निर्णय होगा। इधर, एटीएस सूत्रों से जानकारी मिली है कि एक-दो दिन में यहां कोई जांच टीम आ सकती है। वही जांच टीम फंडिंग से जुड़े लोगों की जांच करेगी। इधर, एटीएस से छूटकर आया रोहिंग्या व उसका परिवार गायब है। लोगों ने उसे घूमते तो देखा है। मगर अभी कहां रह रहा है कुछ पता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें