परिजनों का आरोप है कि कार्य के लिए शटडाउन लिया गया था, लेकिन इसी दौरान बिजलीघर से लाइन चालू कर दी गई। करंट लगने से तेजवीर गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद उन्हें उपचार के लिए सीएचसी खैर ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
अलीगढ़ में कोतवाली खैर क्षेत्र के नायल गांव में 10 जून सुबह बिजली विभाग में संविदा पर तैनात एक लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि शटडाउन लेने के बावजूद बिजली आपूर्ति चालू कर दी गई, जिससे हादसा हुआ। मुआवजा व नाैकरी की मांग को लेकर परिजनों ने नगर पंचायत कार्यालय के बाहर हंगामा व प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
कस्बा खैर निवासी तेजवीर (42) बिजली विभाग में संविदा पर लाइनमैन के रूप में तैनात थे। बुधवार सुबह करीब सात बजे वह खैर क्षेत्र के गांव नायल में फॉल्ट ठीक करने के लिए अपने एक साथी कर्मचारी के साथ खंभे पर चढ़ गए। परिजनों का आरोप है कि कार्य के लिए शटडाउन लिया गया था, लेकिन इसी दौरान बिजलीघर से लाइन चालू कर दी गई। करंट लगने से तेजवीर गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद उन्हें उपचार के लिए सीएचसी खैर ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलते ही पुलिस के अलावा परिजन भी आ गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। खैर चेयरमैन संजय शर्मा, पुलिस व बिजली विभाग के अधिकारियों ने हंगामा कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई, परिवार के सदस्य को नौकरी व मुआवजा की मांग की। अफसरों ने उन्हें हरसभंव मदद कराने का भरोसा दिलाया, तब जाकर परिजन शांत हुए। देर शाम तेजवीर सिंह का अंतिम संस्कार करा दिया।
विज्ञापन
पांच बच्चों के पिता थे तेजवीर
संविदा कर्मी तेजवीर सिंह पांच बच्चों के पिता थे। दो बेटियों की पिछले साल शादी कर चुके थे। दो बेटी व एक बेटा अभी अविवाहित है। हादसे के बाद पत्नी गायत्री समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।