फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: ठेका विद्युत कर्मी की खंभे से गिरा, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत

Thu, 08 Feb 2024 12:34 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

खंभे पर चढ़कर बिजली की लाइन खींचने का काम कर विद्युत कर्मी फिसलकर गिरा। वह पास से निकली हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। जेएन मेडिकल कॉॅलेज में उन्हें चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
शव - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कस्बा इगलास में विद्युत लाइन खींचने का काम करते समय खंभे से गिर जाने के कारण अतरौली के गांव बढ़ोली निवासी एक ठेके पर काम करने वाले विद्युत कर्मी की मौत हो गई। उनकी मौत से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल था।

विज्ञापन


अतरौली के गांव बढ़ोली निवासी 42 वर्षीय प्रेमपाल पुत्र गंगाधर सिंह बिजली विभाग में एक ठेकेदार के साथ मजदूरी पर काम करते थे। 6 फरवरी को वह कस्बा इगलास में खंभे पर चढ़कर बिजली की लाइन खींचने का काम कर रहे थे। इसी दौरान वह फिसलकर गिरे तो बगल से निकली हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। जेएन मेडिकल कॉॅलेज में उन्हें चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें