फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: दो चचेरे भाइयों की मौत, एक को सांप ने काटा, दूसरे ने फंदा लगाकर दी जान

Thu, 08 Feb 2024 12:32 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

दो चचेरे भाइयों की मौत से परिवार ही नहीं पूरे गांव में मातम छा गया। एक को सांप ने काट लिया था, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। दूसरे ने पेड़ पर फंदे के सहारे झूलकर जान दे दी। दोनों की मौत से परिवार में मातम छा गया। 
विज्ञापन
मृतक मोहित - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना पालीमुकीमपुर के गांव दीनापुर में एक ही परिवार के दो युवकों की मौत से परिवार वालों का रोकर बुरा हाल है। एक को सांप ने काट दिया और दूसरे ने फंदा लगारक जान दी। दोंनों की मौत से पूरा गांव शोक में डूबा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 24 वर्षीय कौशल कुमार पुत्र सुरेंद्र सिंह को दस दिन पहले सांप ने काट लिया था। इस पर परिवार वालों ने उन्हें अलीगढ़ शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था जहां इलाज के दौरान मंगलवार की देर शाम कौशल कुमार ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। वह अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र और दो पुत्रियों को रोता छोड़ गए हैं।

वहीं उनके चचेरे भाई 22 वर्षीय मोहित पुत्र जसवीर सिंह ने गांव के बाहर खेत पर खड़े पेड़ पर फंदे के सहारे झूलकर जान दे दी। घटना के पीछे गृहक्लेश चर्चा में है। वह अपने पीछे पत्नी सहित परिवार वालों को रोता छोड़ गए हैं। दोनों के शव का दीनापुर गंगा घाट पर अंतिम संस्कार किया गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें