फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: चरखवालान में 40 दिन से गंदे पानी की आपूर्ति

Wed, 01 Jul 2026 01:51 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
शाहजमाल चरखवालान में दूषित पानी को दिखातीं महिलाएं। - फोटो : samvad
विज्ञापन
शहर के शाहजमाल चरखवालान इलाके के लोग पिछले करीब 40 दिनों से गंदे और बदबूदार पानी की आपूर्ति से परेशान हैं। मंगलवार को इन लोगों ने नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन



कॉलोनीवासियों का कहना है कि दूषित पानी की वजह से लोगों के स्वास्थ्य पर खतरा मंडरा रहा है, लेकिन बार-बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया।


इस संबंध में आईजीआरएस पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि पेयजल आपूर्ति में सुधार के साथ ही समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें