फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू गैस सिलिंडरों में वजन के साथ खिलवाड़ कर लगा रहे उपभोक्ताओं को चूना

विज्ञापन
विज्ञापन
घरेलू गैस सिलिंडर पर अंकित वजन को छिपाकर उपभोक्ताओं के साथ बेईमानी करने के आरोप में मथुरा रोड के पुराना बाईपास के पास स्थित राजकिरन इंडेन गैस सर्विस के गोदाम संचालक पर अभियोजन की कार्रवाई की गई है। मंगलवार को पूर्ति व बाट-माप विभाग की टीमों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। गोदाम में मिले सिलिंडरों को सीज कर दिया है।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी राजेश कुमार सोनी व जिला बाट-माप अधिकारी मनोज कुमार, पूर्ति निरीक्षक पीयूष कुमार गौतम, विपुल प्रताप सिंह व दिनेश कुमार पटेल राजकिरन इंडेन गैस सर्विस पुराना बाईपास मथुरा रोड, सासनी गेट स्थित गैस गोदाम का आकस्मिक निरीक्षण करने पहुंचे। यहां गोदाम प्रभारी नरेश कुमार मौके पर मौजूद मिला।
पूछताछ में पता लगा कि फर्म के प्रोपराइटर सुनील शर्मा हैं। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि गोदाम पर उपलब्ध घरेलू गैस सिलिंडरों पर अंकित टेयर वेट (धड़ा वजन) एवं ग्रास वेट (कुल भार) का जांचा गया, जिसमें खाली गैस सिलिंडर संख्या 338021 पर 17 किलोग्राम के स्थान पर छेड़छाड़ कर 16.00 किलोग्राम अंकित किया जाना पाया गया।
विज्ञापन

इस पर विधिक माप विज्ञान अधिनियम 2009 की धारा 15 के अधीन साक्ष्य बाट-माप अधिकारी ने अपने कब्जे में ले लिया। इसी प्रकार व्यावसायिक सिलिंडर संख्या 045745टी व 611412 पर खुदरा मूल्य अंकित नहीं होना पाया गया। इन दोनों व्यावसायिक सिलिंडरों को गोदाम प्रभारी के कब्जे में दिया गया है। जिला बाट-माप अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि मामले में विधिक माप विज्ञान अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें