वाहनों की पार्किंग की सुविधा होंगी। अंडरग्राउड पार्किंग, डिजिटल वर्कशाप, एटीएम, दुकानों सहित यात्रियों के आराम के लिए एसी एवं बिना एसी प्रतीक्षालय बनाएं जाएंगे। यहां रिटेल आउटलेट्स, मल्टीप्लेक्स की सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। आरएम ने बताया कि बस स्टेशन के निर्माण की अवधि में बसों का संचालन मसूदाबाद बस स्टैंड से अथवा वैकल्पिक व्यवस्था के तहत किया जाएगा। ताकि यात्रियों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
यह सुविधाएं होंगी उपलब्ध
- मल्टी स्टोरी फ्लोर
- एटीएम और कैफेटेरिया
- एसी बिल्डिंग में फ्री वाईफाई
- दुकान और रेस्तरां
- ब्यूटी पार्लर व सैलून
- मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट
- सुरक्षा के इंतजाम
- सिक्योरिटी, लगेज जांचने के लिए आधुनिक मशीनें
- मेटल डिटेक्टर
- सीसीटीवी कैमरा