फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: 12 करोड़ से बनेगी रेलवे रोड की सड़क, अतिक्रमण हटाया, लगाया 12 हजार का जुर्माना

Sun, 26 Jan 2025 10:19 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

सीएम ग्रिड योजना के पैकेज दो में रेलवे रोड का चयन हुआ है। जीटी रोड से होकर कबरकुत्ता, मिरी लाल चौराहा, अब्दुल करीम चौराहा, ऊपरकोट से खटिकान तक जाने वाले रेलवे रोड का जल्द कार्य शुरू होगा। लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क पर करीब 12 करोड़ रुपये खर्च होगा।
विज्ञापन
रेलवे रोड पर अतिक्रमण हटवाते नगर निगम प्रवर्तन दल की टीम - फोटो : नगर निगम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ शहर के सबसे व्यस्ततम रेलवे रोड का निर्माण 12 करोड़ रुपये से होगा। सीएम ग्रिड योजना में शामिल इस सड़क से 25 जनवरी को निगम प्रशासन ने अभियान चला कर अतिक्रमण हटवाया। आधा दर्जन दुकानदारों पर 12 हजार रुपये का जुर्माना लगाते हुए कइयों के सामानों जब्त किए गए।

विज्ञापन


आने वाले महीनों में शहर की सूरत में बदलाव दिखने लगेगा। सीएम ग्रिड योजना के पैकेज दो में रेलवे रोड का चयन हुआ है। जीटी रोड से होकर कबरकुत्ता, मिरी लाल चौराहा, अब्दुल करीम चौराहा, ऊपरकोट से खटिकान तक जाने वाले रेलवे रोड का जल्द कार्य शुरू होगा। लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क पर करीब 12 करोड़ रुपये खर्च होगा। सीसी रोड के साथ नाला-नाली, पार्किंग, लाइटिंग आदि की सुविधा होगी।

लखनऊ से आई टीम ने कार्य शुरू कराने का आदेश दिया था। जिसके बाद सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह के नेतृत्व में निर्माण विभाग के एई एसएच जैदी और प्रवर्तन दल प्रभारी मुनेश पाल सिंह व टीम ने माल गोदाम से दोपहर बाद अतिक्रमण हटाना शुरू किया। खटिकान मोहल्ले तक चले अभियान में टीम को विरोध का भी सामना करना पड़ा।

रेलवे रोड पर जल्द ही सीएम ग्रिड योजना के तहत निर्माण कार्य शुरू होगा। ऐसे में अतिक्रमण हटाया गया है। आगे से कोई भी अतिक्रमण हुआ तो जुर्माना के साथ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। - वीर सिंह, सहायक नगर आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें