नगर नगम द्वारा प्रस्तावित वेलकम टू अलीगढ़ द्वार
- फोटो : नगर निगम
अलीगढ़ शहर की सुंदरता और पहचान को चार चांद लगाने के लिए नगर निगम ने रामघाट रोड पर ताला नगरी के पास एक भव्य प्रवेश द्वार का निर्माण कार्य शुरू करा दिया है। इस परियोजना को वेलकम टू अलीगढ़ थीम पर तैयार किया जा रहा है, जिससे शहर में प्रवेश करने वाले लोगों को एक सुखद अहसास होगा।
प्रवेश द्वार के साथ-साथ सड़क किनारे आधुनिक लैंडस्केपिंग, ग्रीन बेल्ट और एक शानदार सेल्फी पॉइंट भी विकसित किया जाएगा। 2.99 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहा यह प्रवेश द्वार अलीगढ़ की पहचान का आईना होगा। इस द्वार पर ताला और हार्डवेयर उद्योग, यहां की समृद्ध संस्कृति और शहर के सामाजिक ताने-बाने की खूबसूरत झलक देखने को मिलेगी। इसके अलावा जीटी रोड महरावल पर भी वेलकम टू अलीगढ़ का दूसरा प्रवेश द्वार बनाया जा रहा है। इसका काम भी अंतिम चरण में है। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि प्रवेश द्वार बन जाने से शहर में प्रवेश करने वाले पर्यटकों और बाहर से आने वाले व्यापारियों को अलीगढ़ की ऐतिहासिक और औद्योगिक विरासत की एक अनूठी झलक देखने को मिलेगी। इस विकास कार्य से स्थानीय लोगों और उद्योगपतियों में भी काफी उत्साह है।
अलीगढ़। शहर की सुंदरता और पहचान को चार चांद लगाने के लिए नगर निगम ने रामघाट रोड पर ताला नगरी के पास एक भव्य प्रवेश द्वार का निर्माण कार्य शुरू करा दिया है। इस परियोजना को वेलकम टू अलीगढ़ थीम पर तैयार किया जा रहा है, जिससे शहर में प्रवेश करने वाले लोगों को एक सुखद अहसास होगा।
प्रवेश द्वार के साथ-साथ सड़क किनारे आधुनिक लैंडस्केपिंग, ग्रीन बेल्ट और एक शानदार सेल्फी पॉइंट भी विकसित किया जाएगा। 2.99 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहा यह प्रवेश द्वार अलीगढ़ की असली पहचान का आईना होगा। इस द्वार पर ताला और हार्डवेयर उद्योग, यहां की समृद्ध संस्कृति और शहर के सामाजिक ताने-बाने की खूबसूरत झलक देखने को मिलेगी।
इसके अलावा जीटी रोड महरावल पर भी वेलकम टू अलीगढ़ का दूसरा प्रवेश द्वार बनाया जा रहा है। इसका काम भी अंतिम चरण में है। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि प्रवेश द्वार बन जाने से शहर में प्रवेश करने वाले पर्यटकों और बाहर से आने वाले व्यापारियों को अलीगढ़ की ऐतिहासिक और औद्योगिक विरासत की एक अनूठी झलक देखने को मिलेगी। इस विकास कार्य से स्थानीय लोगों और उद्योगपतियों में भी काफी उत्साह है।