अतरौली रोड चौराहे पर क्षतिग्रस्त पुलिया पर अनियंत्रित हुई घोड़ा घाड़ी। संवाद
- फोटो : Samvad
कस्बा अतरौली रोड चौराहे की क्षतिग्रस्त पुलिया से राहगीरों में हादसे का डर बना हुआ है। यहां आए दिन जाम लगता है। लोग कई बार पुलिया के निर्माण की मांग कर चुके हैं। लेकिन सुनवाई नहीं हुई। नगर पंचायत और लोक निर्माण विभाग एक दूसरे की जिम्मेदारी बताकर मामले को टरका देते हैं। पूर्व में लोगों ने विधायक के समक्ष भी समस्या उठाई थी। उन्होंने भरोसा भी दिलाया था, लेकिन पुलिया आज तक नहीं बन सकी।
लोगों का कहना कि कहना है कि नगर पंचायत में की गई शिकायत पर अधिशासी अधिकारी ने लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्माण कराने का हवाला पेश कर दिया। जबकि पुलिया का निर्माण नगर पंचायत ने कराया था। जब लोक निर्माण से पुलिया का निर्माण कराने की आवाज उठाई तो नगर पंचायत की जिम्मेदारी बता दी। लोगों ने बताया कि पूर्व में नगर पंचायत कार्यालय पर लगे जनता दरबार में विधायक ठा. रवेंद्रपाल सिंह ने पुलिया के निर्माण का वादा किया था। लेकिन वह भी अपने वादे को भूल गए। नगर के दुकानदारों का कहना है कि क्षतिग्रस्त पुलिया के कारण पूरे नगर में जाम की स्थिति बनी रहती है। आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने जल्द से जल्द पुलिया निर्माण की मां की है।