फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में ट्रकों से वसूली: छह थानों के पुलिस कर्मियों पर हुई कार्रवाई, सात सिपाही निलंबित

Sat, 25 Jan 2025 11:33 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

रात में ट्रकों से वसूली करने के आरोप में छह थानों के पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई हुई है। सात सिपाही निलंबित हुए हैं।
विज्ञापन
7 पुलिसकर्मी निलंबित - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ जिले में हाईवे किनारे के छह थाना क्षेत्रों में रात को गश्त करने वाली पुलिस की गाड़ी पर तैनात सात सिपाही 25 जनवरी को निलंबित कर दिए गए। इनपर ओवरलोड़िंग, पशु व अन्य तरह का माल लाने-ले जाने वाले ट्रकों से वसूली करने का आरोप है। 

विज्ञापन


जिले से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्गों पर रात में सुरक्षा के लिए लगाई गई पुलिस की गाड़ियों पर तैनात पुलिसकर्मी ट्रकों चालकों को डरा धमकाकर उनसे वसूली कर रहे थे। इसकी शिकायत पर एसएसपी ने एक टीम भेजकर गोपनीय जांच कराई। जांच में वसूली की पुष्टि हुई।
 
इसी आधार पर 25 जनवरी को गभाना, लोधा, टप्पल थानों की रात को गश्त करने वाली गाड़ी पर तैनात एक-एक सिपाही को निलंबित किया गया है। थाना टप्पल की जट्टारी चौकी पर तैनात एक सिपाही, खैर, मडराक और इगलास  थानों की गश्त करने वाली गाड़ी पर तैनात एक-एक मुख्य आरक्षी को निलंबित किया गया है।एसएसपी संजीव सुमन के अनुसार गोपनीय जांच के बाद इनकी भूमिका उजागर होने पर निलंबन किया गया है। आगे विभागीय जांच में अन्य निर्णय होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें