फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: कार सवार सिपाही ने कांवड़िया को मारी टक्कर, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
सफेदपुरा गांव के पास शनिवार को गंगा जल लेकर जा रहे हाथरस के एक कांवड़िये को कार सवार सिपाही ने टक्कर मार दी। हादसे में चार कांवड़ खंडित होने से बच गई। घटना के बाद कांवड़ियों ने हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने आरोपी सिपाही को पकड़ लिया। सिपाही बरला थाने में तैनात बताया जा रहा है। आरोप है कि कार में सिपाही के साथ एक अन्य युवक भी सवार था। दोनों नशे में थे।
विज्ञापन


मुरसान क्षेत्र के गांव कटैला निवासी संतोष, हरवीर सिंह, राकेश और वीरू रात में राजघाट से तीन-तीन कलश वाली कांवड़ लेकर निकले थे। शनिवार की शाम करीब चार बजे वे सफेदपुरा गांव के निकट पहुंचे। इस बीच पीछे से तेज गति से आई एक कार ने संतोष को टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर गया। उसका मुंह घायल हो गया।


साथियों ने कांवड़ को सड़क पर गिरने से पहले ही संभाल लिया। घटना के बाद वर्दी में कार चला रहा सिपाही हरदुआगंज की ओर भाग, जिसे आगे जाकर 112 पुलिस टीम ने पकड़ लिया। हरवीर ने बताया कि वर्दीधारी सिपाही के साथ एक सादा वर्दी में भी सिपाही था। उन्होंने पुलिस टीम के सामने भी अभद्रता की।
विज्ञापन



कांवड़ियों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने आरोपी सिपाही और उसके साथी का मेडिकल परीक्षण नहीं कराया। वे घंटे भर तक डॉक्टरी परीक्षण और कार्रवाई की मांग करते रहे। पुलिस ने आरोपी सिपाही और उसके साथी को बिना जांच कराए तैनाती वाले थाने पर वापस भेज दिया।


सीओ अतरौली अनिवेश कुमार ने थाने पहुंचकर सिपाही के के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। कांवड़ियों को समझा कर रवाना किया गया। आरोपी 2025 बैच का सिपाही है। इन दिनों बरला थाने में तैनात है। कांवड़ यात्रा के लिए उसकी हरदुआगंज क्षेत्र के साधु आश्रम हल्का पर ड्यूटी लगाई गई थी।





गैरहाजिरी पर विरोधाभासी बयान

चौकी प्रभारी रोहित कुमार ने बताया कि आरोपी अक्षय कुमार सात और आठ अगस्त दोनों दिन ड्यूटी पर नहीं आया था। उसकी थाने में गैरहाजिरी दर्ज कराई गई है। वहीं, सीओ अनिवेश कुमार ने सिपाही को ड्यूटी पर तैनात बताया। उन्होंने कहा कि सिपाही दोपहर में खाना खाने के लिए गया था।




- सिपाही कार से खाना खाने जा रहा था। कार की टक्कर लगने से कांवड़िया चोटिल हो गया। सिपाही को फिलहाल उसके तैनाती वाले बरला थाने भेज दिया है, उससे पूछताछ कर घटना की जानकारी भी की जा रही है। - अनिवेश कुमार, सीओ अतरौली


- सिपाही दोपहर 3.30 बजे खाना खाने गया था। इसी दौरान एक कांवड़ियां से टकराने की घटना हुई। नशे में होने जैसी बात सामने नहीं आई है। कोई कांवड़ खंडित नहीं हुई है। कांवड़ियों को पूरे सम्मान और श्रद्धा के साथ रवाना किया गया है। - मनीष कुमार मिश्रा, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें