फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: पुलिस ने पीड़ित की नहीं सुनी, कोतवाली परिसर में खुद पर उड़ेल लिया डीजल

Mon, 13 May 2024 05:40 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

विद्यालय के लिए आई एक छात्रा रास्ते से ही गुम हो गई। घर न पहुंचने पर परिजनों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। छात्रा के पिता ने थाने आकर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई थी। पर बरामदगी न होने से क्षुब्ध छात्रा के चाचा ने डीजल की कैन अपनी ऊपर उड़ेल ली।
विज्ञापन
पुलिस की कार्य प्रणाली से क्षुब्ध युवक ने खुद पर उड़ेला डीजल - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस की कार्यप्रणाली से असंतुष्ट युवक ने कोतवाली परिसर में 12 मई को अपने ऊपर डीजल डाल लिया। खुद को आग लगाने लगा। दृश्य देख मौके पर खलबली मच गई। युवक को ऐसा करने से रोका, समझा बुझाकर उसे घर वापस भेजा।

विज्ञापन


पीड़ित पक्ष के अनुसार, 7 मई को विद्यालय के लिए आई एक छात्रा रास्ते से ही गुम हो गई। घर न पहुंचने पर परिजनों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। छात्रा के पिता ने थाने आकर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई थी। दो दिन बाद पुलिस तफ्तीश को घर पहुंची तो परिजनों ने दो युवकों के नाम पुलिस को बताते हुए एक और तहरीर दे दी गई। 12 मई तक छात्रा का कोई पता नहीं चला तो परिजन कोतवाली आ गए और पुलिस से छात्रा को बरामद करने के लिए कहने लगे।

आरोप है कि काफी देर तक किसी ने कोई सुनवाई नहीं की। सुनवाई के लिए बार-बार मिन्नत करने पर फटकार लगा दी। जिससे झुब्द छात्रा के चाचा ने डीजल की कैन अपनी ऊपर उड़ेल ली। खुद को आग के हवाले करने का प्रयास करने लगा। इसे कोतवाली में हड़कंप मच गया। पुलिसकर्मी तत्काल उसे मनाने में लग गए। युवक सहित परिवार के अन्य सदस्यों को मनाने में जुट गए। पुलिस ने बताया कि सर्विलांस आदि के माध्यम से पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। शीघ्र ही छात्रा को बरामद कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें