फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच में जुटी पुलिस: अलीगढ़ में मालगाड़ी को गिराने की साजिश, ट्रैक पर रख दिया था बाइक का रिम

Wed, 21 Aug 2024 03:59 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

रेलवे की थर्ड लाइन (मालभाड़ा गलियारा) पर सुबह को 07:45 पर मालगाड़ी संख्या केएन -273341 डाउन ट्रैक के किलोमीटर 806/42 के पास से गुजर रही थी। तभी अचानक तेज आवाज के साथ मोटरसाइकिल का रिम मालगाड़ी के इंजन से टकराया। इंजन से टकराकर रिम दूर जाकर गिरा।
विज्ञापन
तालसपुर में डीएफसीसी ट्रेक पर मिला बाइक रिम - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

20 अगस्त की सुबह को करीब पौने आठ बजे अलीगढ़ जनपद के रोरावर थाना क्षेत्र में तालसपुर गांव के पास थर्ड लाइन पर (मालभाड़ा गलियारा) बाइक का रिम रखकर मालगाड़ी को गिराने की साजिश की गई। वो तो गनीमत रही कि मालगाड़ी की स्पीड कम थी और रिम जैसे ही इंजन से टकराया चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर मालगाड़ी को रोक दिया। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। वहीं मालभाड़ा गलियारा के परियोजना प्रबंधक ने किसी साजिश की आशंका जताते हुए रोरावर थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया है। 

विज्ञापन


रेलवे की थर्ड लाइन (मालभाड़ा गलियारा) पर सुबह को 07:45 पर मालगाड़ी संख्या केएन -273341 डाउन ट्रैक के किलोमीटर 806/42 के पास से गुजर रही थी। तभी अचानक तेज आवाज के साथ मोटरसाइकिल का रिम मालगाड़ी के इंजन से टकराया। इंजन से टकराकर रिम दूर जाकर गिरा। चालक ने तत्काल मालगाड़ी को रोक दिया और कंट्रोलर को सूचना दी। 

चालक का कहना था कि रिम रेल पटरी के ऊपर रखा हुआ था। किसी अराजक तत्व का यह कारनामा है। जानकारी मिलते ही रेल अफसर मौके पर पहुंच गए। जीआरपी और आरपीएफ के साथ ही थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जांच पड़ताल में सामने आया है कि दोनों ही पटरियों पर इस तरह का निशान बना है जैसे पटरी को घिसा गया हो। रेलवे ट्रैक के किनारे झाड़ियों में एक रिम और रखा मिला है।
विज्ञापन

  
 सीओ प्रथम अभय पांडे ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर बाइक का रिम रखने के मामले में गहनता से जांच की जा रही है। प्रोजेक्ट मैनेजर सिकंदर हसीब की ओर से अज्ञात अराजक तत्व के खिलाफ थाना रोरावर में मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं। इस मामले में कुछ संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें