फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: कृष्णा मंदिर में शनिदेव शिला की हुई प्राण प्रतिष्ठा

विज्ञापन
छर्रा स्थित शनिदेव मंदिर में हवन में आहुति देते भक्त। स्रोत : स्वयं - फोटो : samvad
विज्ञापन
कस्बा स्थित प्राचीन श्री कृष्णा मंदिर में जय मां महाकाली सेवा मंडल द्वारा शनिदेव महाराज की खंडित शिला का गंगा में विसर्जन कर शनिदेव की नई शिला की प्राण प्रतिष्ठा कराई गई। शिला का नगर भ्रमण कराने के बाद नरवर से आए आचार्य अनुज शर्मा ने पूजन-हवन कर शिला को मंदिर में स्थापित कराया। इस मौके पर मंदिर प्रांगण को शनिदेव महाराज के पसंदीदा काले एवं नीले रंग के गुब्बारों एवं फूल मालाओं द्वारा सजाया गया। यजमान गौरव माहेश्वरी एवं दीप्ती माहेश्वरी रहे।
विज्ञापन

जय मां महाकाली सेवा मंडल के संरक्षक सेवादार नवनीत माहेश्वरी एवं मंडल के सेवादारों द्वारा हवन कुंड में आहुतियां दी गईं। इस मौके पर मनोज माहेश्वरी, अनुभव माहेश्वरी, मनीष माहेश्वरी, अनुज पल्तानी, वैभव बिड़ला, किशन माहेश्वरी, महिला मंडल की अंजली माहेश्वरी, सरोज माहेश्वरी, रेखा माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें