फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: धड़ाधड़ कटे कनेक्शन, बिजली घरों में लगीं कतारें

विज्ञापन
कनेक्शन जुड़वाने के लिए कतार में खड़े लोग। संवाद
विज्ञापन
प्रीपेड स्मार्ट मीटरों का बैलेंस माइनस होने पर कनेक्शन काटे जाने के बाद शहर के बिजली घरों में उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ी। रावण टीला, किला रोड, बारहद्वारी, गूलर रोड, भुजपुरा सहित अन्य बिजली घरों में दोपहर 12 बजे के बाद उपभोक्ताओं का पहुंचना शुरू हो गया।
विज्ञापन


रावणटीला बिजली घर पर 60 से ज्यादा उपभोक्ता पहुंचे। भीड़ जुटने की सूचना पर कार्यवाहक चीफ इंजीनियर अंशुमान यादव ने किला बिजली घर पर निरीक्षण किया। वहां बिल जमा करने वाले कर्मियों की संख्या बढ़ाई। पहले यहां पर दो लोग बिल जमा करने के लिए लगाए गए थे, अब चार लोगों को तैनात किया गया है।








एक अप्रैल को 15082 कनेक्शन काटे गए



स्मार्ट प्रीपेड मीटरों के बैलेंस माइनस होने पर पहली अप्रैल को 15,082 कनेक्शन काटे गए। इन पर 2.93 करोड़ रुपये बकाया था। शाम चार बजे तक 5,131 उपभोक्ताओं ने 1.35 करोड़ रुपये जमा कराने के बाद कनेक्शन जुड़वा लिया।
विज्ञापन



लगभग 10 हजार उपभोक्ताओं ने देर शाम तक रिचार्ज नहीं कराया है। कार्यवाहक चीफ इंजीनियर अंशुमान यादव ने बताया कि सभी उपभोक्ताओं से समय से रिचार्ज करने और खाते में बैलेंस बनाए रखें। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें