बिजली समस्या को लेकर ज्ञापन देने पहुंचे कांग्रेसी
- फोटो : samvad
बढ़ते बिजली बिलों एवं प्रीपेड मीटर की समस्याओं को लेकर नगर पालिका की पूर्व चेयरपर्सन साजिदा बेगम व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. धर्मेंद्र लोधी के नेतृत्व में स्थानीय नागरिकों ने एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया है कि प्रदेश में लगाए जा रहे प्रीपेड बिजली मीटरों के कारण उपभोक्ताओं पर अत्यधिक आर्थिक बोझ पड़ रहा है। सीमित उपयोग के बावजूद बिल असामान्य रूप से अधिक आ रहे हैं। यह व्यवस्था जनविरोधी है, इसलिए इसमें तत्काल सुधार किया जाए। ज्ञापन देने वालों में प्रदेश महासचिव जयपाल चौधरी, इंद्रपाल जाटव, चांद खां, डॉ.आज़म मुबीन, प्रवेंद्र कुमार, इंजी. हिमांशु मित्तल, सौरभ गोयल, नरेंद्र लोधी आदि शामिल रहे।