फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: कांग्रेस कल अलीगढ़ से करेगी विधानसभा चुनाव का शंखनाद

विज्ञापन
जनसभा की तैयारियों को लेकर बैठक करते विवेक बंसल। स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच कांग्रेस अलीगढ़ से चुनावी अभियान का आगाज करने जा रही है। पार्टी की ओर से 26 अक्तूबर को मैरिस रोड स्थित शहनाई मैरिज होम में शंखनाद 2027 जनसभा आयोजित की जाएगी। इस कार्यक्रम में प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की संभावना है।
विज्ञापन




जनसभा की तैयारियों को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक विवेक बंसल ने शनिवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर पदाधिकारियों से चर्चा की। इसके बाद जमालपुर, हमदर्द नगर और मौलाना आजाद नगर सहित विभिन्न क्षेत्रों में नुक्कड़ सभाएं कर कार्यकर्ताओं और लोगों से जनसभा में पहुंचने की अपील की। नुक्कड़ सभाओं में पूर्व पार्षद मेहरुद्दीन मेहरू, हाजी मोहम्मद इस्माइल, अनवर अकील, शुजात आसिफ, अमजद हुसैन और फराज किरमानी ने भाग लिया।



राजेंद्र पाल, मोना, इमरान व सलमान खुर्शीद होंगे शामिल
जनसभा में उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं विधायक आराधना मिश्रा मोना, सांसद इमरान मसूद और पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने का कार्यक्रम है।
विज्ञापन


कार्यक्रम स्थल के निरीक्षण के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष ठाकुर सोमवीर सिंह, महानगर अध्यक्ष नवेद खान, मोहम्मद जियाउद्दीन राही, चौधरी वीरेंद्र सिंह, ब्रजेश शर्मा और शहबाज जियाउद्दीन सहित अन्य नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें