फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के बाहर कांग्रेसियों ने थालियां बजाकर दिया धरना

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के बाहर थाली बजाकर विरोध प्रदर्शन करते कांग्रेसी। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस के सिलिंडर के बाद पैसेंजर ट्रेन के किराए में दोगुनी वृद्धि किए जाने पर शुक्रवार को कांग्रेसियों का आक्रोश उफन कर बाहर आ गया। उन्होंने थालियां बजा कर प्रदर्शन किया और जुलूस निकालते हुए रेलवे स्टेशन के बाहर धरना दिया।
विज्ञापन

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हरियाणा के प्रभारी विवेक बंसल के नेतृत्व में सभी कांग्रेसी धर्मपुर कोर्टयार्ड पर इकट्ठा हुए। यहां से सभी कांग्रेसी हाथों में तख्तियां बैनर लेकर थालियां बजाते हुए सेंटर प्वाइंट की ओर बढ़े। प्रदर्शनकारी पैसेंजर ट्रेन के किराए में बढ़ोतरी किए जाने के विरोध में नारेबाजी कर रहे थे। सेंटर प्वाइंट से होकर सभी कांग्रेसी रेलवे स्टेशन पहुंचे और किराया वृद्धि के विरोध में रेलवे स्टेशन के बाहर धरने पर बैठ गए।
विवेक बंसल ने कहा कि महामारी के चलते लोग लॉकडाउन के कारण पहले से ही परेशान थे। अब सरकार ने महामारी को जनता से लूट का एक बहुत बड़ा साधन बना लिया है। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस के दाम बढ़ाए जाने के सदमे से जनता अभी उबरी ही नहीं थी कि पैसेंजर ट्रेन का किराया दोगुना कर दिया, जबकि इस ट्रेन से मजदूर, किसान, बेरोजगार नौजवान, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग का व्यक्ति यात्रा करता है।
विज्ञापन

इस अवसर पर माया गुप्ता, सबिया हसन, बेबी जॉन, परवीन साबरी, रेखा चौधरी, मधु सिंह, इमराना बेगम, ज्ञान प्रकाश सक्सेना, देवेंद्र शास्त्री, सरदार दलजीत सिंह, अनिल वर्मा, तल्हा अबरार, यशवंत शर्मा, बाबुद्दीन, दिनेश चंद्र शर्मा, शाहरुख खान, सोमवीर सिंह, नवेद खान, अनिल सिंह सिंह चौहान, उजैर दिलशाद, गोपाल मिश्रा, ठा. अमित सिंह, अंचित सिंह, लटूरीमल अग्रवाल, यामीन खान मेव, मोहनलाल पप्पू, भूदेव प्रसाद, शाहिद शेख़, सुनील कुमार , बॉबी वसी, बिजेंद्र सिंह बघेल, हनी यादव, सागर सिंह तोमर, आमिर मुंताजिर, शाहिद खान, गौरव, खालिद हाश्मी, अजय धनगर आदि मौजूद रहे।
इसके साथ ही अखिल भारतीय कांग्रेस के पूर्व पर्यवेक्षक अखिलेश शर्मा ने गैस सिलिंडर के दामों में हुई वृद्धि पर केंद्र सरकार की निंदा की है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इंजीनियर आगा यूनुस के नेतृत्व में ही भी शुक्रवार को पेट्रोल डीजल रसोई गैस के दाम बढ़ाए जाने के विरोध में विरोध प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें