फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने चलाई बैलगाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
पेट्रोलियम पदार्थ और रसोई गैस की कीमतों में भारी वृद्धि के विरोध में सोमवार को कांग्रेसियों ने देहली गेट एडीए कॉलोनी में बैलगाड़ी खींचकर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस दौरान प्रदर्शनकारियों की पुलिस से जमकर नोकझोंक हुई।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हरियाणा के प्रभारी और पूर्व विधायक विवेक बंसल के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया। विवेक बंसल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के चलते पेट्रोलियम पदार्थ और गैस की कीमत अब बेलगाम हो गई हैं। जो सरकार विरोध करने वालों को अधिकार नहीं दे सकती, उसको ज्ञापन देने से कोई फायदा नहीं है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ठाकुर संतोष सिंह ने कहा कि पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस की बढ़ी हुई कीमतों और आवश्यक खाद्य वस्तुओं पर भारी महंगाई के चलते आम नागरिकों के पारिवारिक जीवन पर भी भारी असर पड़ रहा है। इस अवसर पर दिलशाद पहलवान, नौशाद कुरैशी, आजाद पहलवान, उजैर दिलशाद, बाबू रेयान, डा. धर्मेन्द्र लोधी, मोहम्मद चाहत खान, ताजुद्दीन नेताजी, डा. शेरपाल सविता, नवेद खान, शमशाद कुरैशी, गोपाल मिश्रा, शाहिद खान, दानिश आजाद, मुकर्रम खान, ठाकुर अमित सिंह, आमिर मुन्तजिर, साबिर अहमद, सागर सिंह तोमर, नमो कुमार बब्बू, नन्नू मलिक, मोहम्मद अनवार, मोईन कुरैशी, मुकीम चौधरी, हारुन, मोहम्मद अलीम नितिन चौहान, मोहम्मद आमिर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें