अनूपशहर रोड स्थित पुरानी चुंगी से लेकर जमालपुर ओवरब्रिज तक सड़क की खराब स्थिति और एएमयू के वीएम हॉल के पास सड़क कटने से हुए जलभराव को लेकर कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव विवेक बंसल के नेतृत्व में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जे जी पांडे को सौंपा गया।
ज्ञापन के द्वारा मांग की गई कि इन सभी सड़कों की स्थिति सुचारू बनाई जाये नहीं तो कांग्रेसजन आंदोलन करने पर विवश होंगे। विवेक बंसल ने कहा कि वीएम हॉल के सामने सड़क कटकर नाले में मिल चुकी है। यह रोड अल बरकात हो कर अनूप शहर की ओर जाता है और मुख्य मार्ग है इसकी जल्द से जल्द मरम्मत होनी चाहिए। इस अवसर पर अमजद हुसैन, डा. धर्मेन्द्र लोधी, क़ुतुबुद्दीन, अनिल चौहान, एसएम शेहरोज, कुं. कृष्ण प्रताप सिंह, बॉबी वसी, बाबुद्दीन, सोमवीर सिंह, शाहिद खान, आनंद बघेल, मोहम्मद दिलशाद, अली अब्बास, राजेंद्र सिंह, सागर सिंह तोमर, मोहम्मद फ़ाजिल, बिजेंद्र सिंह बघेल, डा. जमीर अहमद, हेमप्रकाश सैनी, नवेद लोधी, पिंकू बघेल, हबीब मलिक, राकेश लोधी, जावेद अहमद, हुसैन रजा, नवेद इस्लाम, मोहम्मद वसीम, आदि थेI