नगर निगम की कार्य प्रणाली से जनता आक्रोशित है। नगर निगम के अधिकारियों की उदासीनता के कारण शहर में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। बारिश के बाद पूरा शहर तालाब बन गया है। अधिकारी अपनी कार्यप्रणाली को संभाल लें। अन्यथा किसी दिन जनता का आक्रोश नगर निगम के ऊपर फूट पड़ेगा।
-मुक्ता राजा, विधायक
शहर में बारिश से जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। जल निकासी की समस्याओं को दूर करने के लिए सभी पंपिंग मशीनों को चला कर समस्या को दूर कराया जा रहा है। देर शाम तक शहर की सड़कों से पानी उतर चुका है।
-प्रशांत सिंघल, महापौर
पूरी क्षमता से चलाएं पंपिंग स्टेशन : नगर आयुक्त
अलीगढ़ में लगातार हो रही बारिश के बीच नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने जाफरी व अलीगढ़ ड्रेन सहित कई इलाकों का का निरीक्षण किया। नगर आयुक्त ने महाप्रबंधक (जलकल) डॉ. प्रमोद कुमार सिंह को निर्देशित किया कि जलभराव दूर करने के लिए पूरी क्षमता से पंपिंग स्टेशन चलाए जाएं। नगर आयुक्त ने कहा कि जल निकासी कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।