फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: खाद-बीज और बिजली संकट पर भड़के कांग्रेसी, किया प्रदर्शन

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट के बाहर धरना प्रदर्शन करते कांग्रेसी। - फोटो : samvad
विज्ञापन
खाद-बीज की किल्लत और बदहाल बिजली व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस ने मंगलवार को पूर्व विधायक विवेक बंसल के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट परिसर के सामने धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, उसके बाद राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन एसीएम द्वितीय दिग्विजय सिंह को सौंपा।
विज्ञापन



विवेक बंसल ने कहा धान की रोपाई और बुवाई का समय सिर पर है, लेकिन बाजार में खाद की धड़ल्ले से कालाबाजारी हो रही है। किसान ऊंचे दामों पर खाद खरीदने को मजबूर है। महानगर अध्यक्ष नवेद खान, सुबोध नंदन शर्मा, पूर्व अध्यक्ष हाजी नौशाद कुरैशी, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजय यादव ने किसानों की दयनीय स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की।


कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष ठाकुर सोमवीर सिंह ने की और संचालन नदीम गफूर ने किया। प्रदर्शन में पूर्व अध्यक्ष सलाउद्दीन वसी, पूरनचंद देशमुख, ओमप्रकाश सिंह, गया प्रसाद गिर्राज, डॉ. शंकरलाल, रामकिशन गोस्वामी, मोहम्मद असलम कुरैशी, पार्षद बिजेंद्र सिंह बघेल, अनुराग प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें