फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने सामूहिक रूप से देखी छपाक फिल्म

विज्ञापन
वाडरा सिनेमा में छपाक देखते पूर्व एमएलसी विवेक बंसल व अन्य कांग्रेसी। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक का विरोध कर रहे भाजपाइयों के आह्वान के खिलाफ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के रार्ष्ट्रीय सचिव विवेक बंसल के नेतृत्व में मंगलवार को बारहद्वारी स्थित वाडरा सिनेमा में 60 से अधिक कांग्रेसियों ने छपाक फिल्म देखी।
विज्ञापन

सोमवार को प्रेसवार्ता के दौरान विवेक बंसल ने कहा था कि छपाक फिल्म जिस दिन अलीगढ़ में रिलीज हुई थी। उस दिन वह राजस्थान में थे। रात को जव वह लौटे तो पता चला कि कुछ तथाकथित भाजपा समर्थक संगठनों, अराजक तत्वों ने अलीगढ़ में फिल्म छपाक का प्रदर्शन नहीं होने दिया था। इस बात से बहुत ठेस पहुंची। अगर वह यहां पर होते तो वह और उनके कार्यकर्ता उन लोगों के साथ दो दो हाथ करने को तैयार थे।
उन्होंने कहा कि फिल्म छपाक के समर्थन में ही वह मंगलवार को अपने समर्थकों सहित वाडरा सिनेमा पहुंचे और फिल्म छपाक देखी। विवेक बंसल ने कहा कि भाजपा और उसके जुड़े संगठन अब देश की सांस्कृतिक गतिविधियों पर भी अपनी तानाशाही दिखने लगे हैं। अति ज्वलंत सामाजिक समस्या पर बनी छपाक फिल्म का विरोध करना तानाशाही का परिचायक है। कांग्रेस इस आचरण का पूरी ताकत के साथ विरोध करेगी। इस अवसर पर संदीप गर्ग, अनिल वर्मा, मुकेश अग्रवाल, कृष्ण प्रताप सिंह, विनय गुप्ता, सीपी गौतम, शाहरुख खान, संजू गुप्ता, सोमवीर सिंह, दिनेश चंद्र शर्मा, नवीन गुप्ता मामा, नौशाद कुरैशी, शाहिद खान, अनिल सिंह चौहान, नवेद खान, राजू पासवान, आनंद बघेल, मनोज वार्ष्णेय, रवि गुंजल, बिजेंद्र सिंह बघेल, अशोक शोक्की, राहुल दीक्षित, डा. धर्मेंद्र लोधी, नीरज शर्मा, बुंदू खान, तरुण अग्रवाल, नितेश कुमार, सागर सिंह तोमर, डा. राकेश सारस्वत, इरशाद फरीदी, राजू सोल्जर, गौरव गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें