प्रदेश सरकार द्वारा महामारी का हवाला देकर स्कूल बंद किए जाने के फैसले का विरोध करते हुए कांग्रेस?
- फोटो : CITY OFFICE
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कक्षा आठ तक के स्कूलों को कोरोना महामारी के नाम पर बंद किए जाने का कांग्रेसियों ने विरोध किया है। उन्होंने सरकार के इस फैसले की निंदा करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसीएम द्वितीय रंजीत सिंह को सौंपा, जिसमें स्कूलों को जल्द खोलने की मांग की गई है। इस मांग के समर्थन में शिक्षाविद् डॉ. रक्षपाल सिंह भी आ गए हैं।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हरियाणा के प्रभारी विवेक बंसल ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा अपने राजनीतिक हानि लाभ का आकलन करके क्षेत्रों को प्रतिबंधित किया जा रहा है। पूरे प्रदेश में कक्षा 8 तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं जबकि सरकार प्रदेश में पंचायत चुनाव करा रही है। बड़े बड़े मेलों का आयोजन हो रहा है। मेलों में भीड़ इकट्ठा हो रही है। ऐसे में स्कूलों को बंद किया जाना कहां तक न्याय संगत है।
इस अवसर पर विजय लक्ष्मी सिंह, ऋषि भारद्वाज, अमजद हुसैन, संतोष मिश्रा, अनिल सिंह चौहान, शाहरुख़ खान, डा. धर्मेंद्र लोधी, प्रदीप रावत, गोपाल मिश्रा, कफील अहमद खान, अरविन्द शर्मा, शाहिद खान, बिजेंद्र सिंह बघेल, डा. सुहैल बेग, नीरेंद्र शर्मा, बॉबी वसी, सागर सिंह तोमर, लाखन सिंह आर्य, साबिर अहमद, आनंद बघेल, एसएम शेहरोज, हिमांशु दिनेश आदि उपस्थित थे।