फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शासन की जांच में कॉलेज को संबद्धता देने की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा ने अलीगढ़ मंडल के कॉलेज को संबद्धता दी थी, जिसकी पुष्टि शासन की जांच में हो गई। आगरा विश्वविद्यालय और आरएमपीयू के बीच कॉलेज की संबद्धता को लेकर शीतयुद्ध जैसी स्थिति है। आगरा विवि से मंडल के कॉलेज अलग हो गए हैं। फिर भी मंडल के कॉलेेज को आगरा विवि संबद्धता दे रहा है।
विज्ञापन

इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से लेकर राज्यपाल तक की जा चुकी है। पिछले दिनों शासन ने एनआईसी से ब्योरा लेकर जांच शुरू की थी, जिसमें आगरा विवि द्वारा मंडल के कॉलेज को संबद्धता देने की पुष्टि हुई थी। जांच में यह उल्लेख किया गया कि आगरा विवि ने अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर कॉलेज को संबद्धता दी है। इसके बाद शासन ने दो सदस्यीय जांच कमेटी बनाई, जिसमें विशेष सचिव श्रणव कुमार सिंह, मनोज कुमार हैं। उन्हें 30 जून तक रिपोर्ट जमा करनी थी। जानकारी के अनुसार, यह रिपोर्ट जमा नहीं हो पाई है। रिपोर्ट जमा करने के बाद कई और तथ्य सामने आएंगे। इस संबंध में आरएमपीयू के कुलसचिव महेश कुमार ने बताया कि शासन ने जांच कराई थी, जिसमें संबद्धता देने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें