कार्यक्रम में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करतीं महिलाएं ।
- फोटो : samvad
अग्रवाल महिला संगठन मातृ शक्ति की ओर से महिलाओं के लिए मंगलवार को शहर के एक होटल में विशेष कार्यक्रम लाइट..कैमरा... एक्शन का आयोजन किया गया। सीमा जैन व मनीषा के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं को अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और स्टाइल प्रदर्शित करने का अवसर मिला।
शुभारंभ महाराजा अग्रसेन के छवि चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। क्लब अध्यक्ष शिखा जिंदल, सचिव रचना गोयल, कोषाध्यक्ष गार्गी गुप्ता ने सदस्यों का स्वागत किया। धुरंधर थीम पर आधारित इस आयोजन में महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ भागीदारी निभाई। आयोजन में ऋचा, मेघा, नूपुर, शिखा, रचना, दीप्ति, रुचि, नीरजा आदि का सहयोग रहा।