फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः शहर में चर्बी की दुर्गंध की शिकायत सीएम से की 

Fri, 15 Apr 2022 01:00 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


पशु कट्टी और मीट निर्यात कारोबार के लिए देश दुनिया में विख्यात अलीगढ़ शहर में चर्बी की दुर्गंध समय-समय पर परेशानी का सबब बन जाती है। चुनावी दौर में दुर्गंध आने पर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की टिप्पणियां की जा रही थीं। मगर अब तक इस दुर्गंध पर विराम नहीं लग पाया है।




शाम होते ही पुराने शहर में चारों ओर ये दुर्गंध परेशानी का सबब बनती है। लोग बस यही कहते सुने जाते हैं कि अब भी दुर्गंध बंद नहीं होगी तो कब होगी। इस संबंध में जय यादव सहित तमाम लोगों ने सोशल मीडिया पर आवाज उठाई है। मुख्यमंत्री तक से ट्विटर के जरिये शिकायत की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन





इस विषय में सीओ प्रथम राघवेंद्र सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पुराने शहर का रोरावर क्षेत्र इसके लिए बदनाम है। क्षेत्र में सघन चेकिंग कराई जाएगी। कहीं भी अगर अवैध रूप से इस तरह का काम पाया गया तो उस पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम के मीडिया प्रभारी राजेश गुप्ता ने बताया कि नगर निगम का कट्टीघर पांच वर्ष से बंद है। इसके अलावा नगर निगम सीमा में कोई स्लाटर हाउस नहीं है। इसके अलावा कहां, कौन अवैध व्यापार कर रहा है, ये जांच का विषय है।  ब्यूरो 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें