फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: महिला की मौत, स्टाफ नर्स के खिलाफ दी तहरीर, पुलिस जांच में जुटी

Sat, 06 Jul 2024 05:59 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

पूजा देवी को प्रसव पीड़ा होने पर पति सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर पहुंचा। वहां पर शाम के समय स्टॉफ नर्स ने जेएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में उनकी पत्नी की मौत हो गई।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव तूरी निवासी एक महिला की मौत पर उसके पति ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्टॉफ नर्स के खिलाफ तहरीर दी है।

विज्ञापन


दिनेश पुत्र देवीराम के अनुसार 28 जून को पत्नी पूजा देवी को प्रसव पीड़ा होने पर वह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर पहुंचे थे। वहां पर शाम के समय स्टॉफ नर्स ने जेएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में उनकी पत्नी की मौत हो गई। दिनेश का आरोप है कि स्टाॅफ नर्स की लापरवाही के चलते उनकी पत्नी की मौत हुई है। कोतवाल देवेंद्र सिंह ने बताया कि महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया था। मिले प्रार्थना पत्र पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें