फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: अतरौली की सभी सड़कों पर जाम से जूझते रहे राहगीर

विज्ञापन
विज्ञापन
रक्षाबंधन पर सड़क पर लोग जाम की समस्या जूझते नजर आए। अतरौली के अवंतीबाई चौराहा, पैंठ चौराहा, छर्रा अड्डा से लेकर बहरावद पुलिया तक मुख्य मार्ग पर घंटों तक जाम लगा रहा। जाम के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। ई-रिक्शा, बाइक, कार, बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली सभी जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन

जाम के चलते सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों, महिलाओं और मरीजों को हुई। आलम यह था कि पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा था। अंशुल वार्ष्णेय, हिमांशु वार्ष्णेय ने बताया कि छर्रा रोड और रामघाट रोड के प्रमुख चौराहों पर घेवर और राखी की दुकानें सड़क किनारे सुबह से ही सज गईं थी। इसके चलते जाम की समस्या और भी बढ़ गई। इधर, खैर, छर्रा, जट्टारी, अकराबाद, चंडौस व अन्य कस्बों में जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें