फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: पैथोलॉजी लैब में घुसकर हंगामा, पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रोरावर थाना अंतर्गत शाहजमाल मामूद नगर स्थित एक पैथोलॉजी लैब में घुसकर हंगामा और तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने चार महिलाओं समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मथुरा जिले के राया थाना क्षेत्र के पठान पाड़ा निवासी नाजिम खान यहां एक पैथोलॉजी लैब व कलेक्शन सेंटर पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि 15 मार्च की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे उनकी बहन के ससुराल पक्ष के कुछ लोग लैब में जबरन घुस आए। आरोप है कि मुवीना, अलमा, सौवी, नाहिद और अबरार निवासीगढ़ मिर्जापुर थाना सादाबाद ने उन्हें छेड़छाड़ के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देते हुए गाली-गलौज की और विरोध करने पर धक्का-मुक्की कर लैब में तोड़फोड़ कर दी। शोर सुनकर आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कराया। जाते समय आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। छह िमनट का वीडियो भी पीडि़त ने पुलिस को दिखाया है। इंस्पेक्टर जोगेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें