गांव लालपुर में एक व्यक्ति ने विषाक्त पदार्थ खाकर जान दे दी। गांव निवासी अयूब खान (55) ने 20 फरवरी की शाम किसी बात पर नाराज होकर विषाक्त पदार्थ खा लिया।
परिवार वालों को पता चला तो वह तत्काल जेएन मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।