फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोप : मोबाइल में दिखी दूसरी शादी की फोटो, ससुराल वालों ने पति का करा दिया दूसरा विवाह, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 22 Feb 2024 01:09 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

शादी के बाद से अतिरिक्त दहेज के लिए बहू का मानिसक और शारीरिक उत्पीड़न किया जा रहा था। चार-पांच साल तक संतान न होने पर ससुराल वालों का अत्याचार बढ़ गया। कुछ समय पहले पति के मोबाइल में दूसरी शादी की फोटो मिली। इसका विरोध करने पर ससुराल वालों ने मिलकर पीटा और घर से भगा दिया।
विज्ञापन
पति की दूसरी शादी - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेवानिवृत्त फौजी की बेटी ने अपने पति समेत, सास-ससुर, देवर और ननद पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि ससुराल वाले बंधक बनाकर पीटते थे। भूखा-प्यासा रखा जाता था। संतान न होने पर ससुराल वालों ने गुपचुप तरीके से पति की शादी करा दी।

विज्ञापन


गोंडा थाना क्षेत्र के गांव उत्तमपुरी निवासी सेवानिवृत्त फौजी देवेंद्र सिंह ने बेटी कविता चौधरी की शादी वर्ष 2012 में सपेराभानपुर गांव निवासी आदेश कुमार पुत्र अवधेश कुमार के साथ की थी। अवधेश कुमार ग्राम प्रधान हैं।

कविता का आरोप है कि शादी के बाद से अतिरिक्त दहेज के लिए उनका मानिसक और शारीरिक उत्पीड़न किया जा रहा था। चार-पांच साल तक संतान न होने पर ससुराल वालों का अत्याचार बढ़ गया। कुछ समय पहले पति के मोबाइल में दूसरी शादी की फोटो मिली। इसका विरोध करने पर ससुराल वालों ने मिलकर पीटा और घर से भगा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें