फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी के लिए अभद्र भाषा बोलना ट्रैफिक पुलिसकर्मी को पड़ा भारी, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा

Tue, 19 Nov 2019 01:33 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
मुख्यमंत्री पर अभ्रद भाषा का प्रयोग करने पर रसलगंज चौकी पर घेराव व हंगामा करते बीजेपी युवा मोर्? - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन

महानगर के रसलगंज चौराहे पर सोमवार देर शाम वाहन चेकिंग के दौरान मुख्यमंत्री के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करना एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी को भारी पड़ गया। भाजयुमो महानगर अध्यक्ष सहित तमाम युवा भाजपाई एकत्रित होकर चौकी पहुंच गए और सीओ-कोतवाल आदि को बुलाकर पूरा मामला बताया।

विज्ञापन


हालांकि, इस दौरान यातायातकर्मी ने अपनी गलती पर माफी भी मांगी। मगर, भाजपाई तैयार नहीं हुए। बाद में फोन पर एसएसपी द्वारा जांच व कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने पर यह लोग माने।

वाकया इस तरह हुआ कि एक भाजयुमो कार्यकर्ता देर शाम चौराहे से बिना हेलमेट निकला तो वहां तैनात यातायात कर्मी रूप सिंह यादव ने चालान के नाम पर उससे 100 रुपये नकद मांगे। इस पर कार्यकर्ता ने उसकी बात युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष निखिल माहेश्वरी से कराकर बाइक छोड़ने की सिफारिश कराई।
विज्ञापन


इस पर निखिल ने चालान पर नकद रुपये मांगे जाने का नियम बंद होने पर एतराज जताते हुए सिपाही को फोन पर तर्क दिया तो आरोप है कि सिपाही ने यह कहा कि भाजपा की सरकार है तो खा जाओगे क्या, योगी की सरकार जब से बनी है, गुंडई हो रही है। योगी ने हर जगह गुंडई करा रखी है। इस पर निखिल माहेश्वरी भड़क गए और तुरंत कार्यकर्ताओं के साथ रासलगंज चौराहे पर पहुंच गए।

खबर पर वहां सीओ द्वितीय प्रशांत सिंह, कोतवाल रविंद्र दुबे भी आ गए। वहां बातचीत के दौरान सिपाही माफी मांगने लगा। बाद में सीओ ने निखिल माहेश्वरी की एसएसपी से बात कराई। उन्होंने जांच व कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब हंगामा शांत हुआ।

इसके बाद निखिल माहेश्वरी ने प्रकरण से विधायक द्वय संजीव राजा व अनिल पाराशर को भी अवगत कराया। इस दौरान मौके पर पूर्व मेयर शकुंतला भारती भी पहुंच गईं। उन्होंने भी अधिकारियों को ऐसे कर्मचारी को तत्काल हटाने को कहा। इस मौके पर राजीव रज्जी, धीरज चौधरी, रामावतार शर्मा, राहुल चेतन, संदीप मित्तल, आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें