फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh Exhibition: कॉमेडी नाइट में गौरव-श्रेया के अंदाज ने दर्शकों को गुदगुदाया, सजी ठहाकों की महफिल

Sat, 15 Feb 2025 07:53 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

कार्यक्रम की शुरुआत अलीगढ़ की जर्जर सड़कों से की। सड़कों को केंद्र में रखकर चुटकुले सुनाए जो दर्शकों को खूब पसंद आए। बादल सहित अन्य कलाकारों ने विवाहित पुरुषों की स्थिति को लेकर कॉमेडी की।
विज्ञापन
कॉमेडियन गौरव गुप्ता - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ की नुमाइश में कोहिनूर मंच पर 14 फरवरी को ठहाकों की महफिल सजी। स्टैंडअप कॉमेडियन गौरव और श्रेया ने अपने अंदाज और प्रस्तुति से दर्शकों को हंसने पर मजबूर कर दिया।

विज्ञापन


गौरव ने कार्यक्रम की शुरुआत अलीगढ़ की जर्जर सड़कों से की। सड़कों को केंद्र में रखकर चुटकुले सुनाए जो दर्शकों को खूब पसंद आए। इस दौरान दर्शक दीर्घा से अधिकारियों को इसके लिए जिम्मेदार ठहराने की आवाजें आती रहीं। इसके बाद बादल सहित अन्य कलाकारों ने विवाहित पुरुषों की स्थिति को लेकर कॉमेडी की। करीब एक घंटे तक चले इस शो में दर्शक हास्य की धारा में डुबकी लगाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉमेडियन की गाड़ी हुई पंचर, मेयर ने किया डेढ़ घंटे इंतजार
कार्यक्रम में मेयर प्रशांत सिंघल परिवार सहित पहुंचे। वह रात नौ बजे कोहिनूर पंडाल में पहुंच गए थे, लेकिन तब तक कॉमेडियन गौरव गुप्ता अलीगढ़ पहुंच ही नहीं सके थे। जानकारी करने पर पता चला कि खैर पर उनकी गाड़ी पंचर हो गई और जाम में फंस गई थी। रात करीब 10:30 बजे गौरव कार्यक्रम में पहुंचे। इसके बाद शो शुरु हुआ।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें