फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ आइए, कमल हम खिलाएंगे : राज्यपाल

विज्ञापन
सर्किट हाउस में उप्र राज्य ग्रामीण अजीविका मिशन के तहत वैन को रवाना करती उत्तर प्रदेश राज्यपाल आ? - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
राजा तिवारी, अलीगढ़।
विज्ञापन

अकराबाद ब्लॉक के मानई गांव स्थित 21 बीघा के पोखर को कमल सरोवर बनाने की मुहिम को राज्यपाल ने बल दे दिया है। जी हां, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने इस मुहिम को लेकर पहुंचे प्रतिनिधिमंडल को लखनऊ बुलाया है। उन्होंने कहा है कि लखनऊ आइए। हम कमल सरोवर को बनवाएंगे। यह एक अच्छा प्रयास है। इस पोखर को पूर्व मंडलायुक्त अजयदीप सिंह कमल सरोवर बनाना चाहते थे। उन्होंने तमाम प्रयास शुरू किए, लेकिन कोरोना संक्रमण काल के चलते यह कार्य रुक गया था।
बता दें कि मानई गांव में 21 बीघा पोखर है। यह पोखर मनरेगा के तहत तैयार की गई थी। 2016-17 में मनरेगा का कार्य प्रारंभ हुआ था। जिसका का कार्य 2018-19 में पूरा हुआ था। पोखर बनने के बाद ग्रामीणों में इसे कमल सरोवर बनाने की जिज्ञासा पैदा हुई। समाजसेवियों की पहल के चलते इसे कमल सरोवर बनाने के लिए पूर्व मंडलायुक्त अजयदीप सिंह भी तैयार हो गए थे।
विज्ञापन

कमिश्नर ने यहां 2018 में चौपाल भी लगाई थी। वहीं, 2019 में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में भी भाग लिया था। जहां उन्होंने जाहिर कर दिया था कि इसे कमल सरोवर बनवाएंगे। मुहिम भी शुरू हुई। क्योंकि रामनवमी पर पोखर के बगल में स्थित आठ बीघा जमीन पर मेला लगता है। यह मेला कई सालों से लग रहा है। यहां कमल सरोवर बन जाएगा तो गांव का विकास हो जाएगा। लेकिन कोरोना संक्रमण काल के चलते यह प्रोजेक्ट बीच में ही रुक गया।
विज्ञापन

ऐसे में गांव के वीरेंद्र सिंह पुंढीर अपने साथियों के साथ राज्यपाल से मिले। उनके साथ मौजूद एडवोकेट ललित सिंह पुंढीर ने बताया कि पोखर को कमल सरोवर बनाने का अनुरोध किया था। इस पर राज्यपाल ने कहा कि लखनऊ आइए। इस पर विस्तृत चर्चा करेंगे। हम कमल सरोवर बनाने के लिए पूरा सहयोग करेंगे। ऐसे में सरोवर बनने को लेकर फिर से उत्साह जग गया है। गांव की प्रधान सत्यवती यादव पति सुनील कुमार यादव ने बताया कि अगर यह पोखर कमल सरोवर बनता है तो निश्चित ही जिले में एक पर्यटन स्थल बन जाएगा। ऐसे में इससे क्षेत्र का विकास होगा। हम भी चाहते हैं कि पोखर कमल सरोवर में तब्दील हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें