फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमकर मचा धमाल उड़ा रंग और गुलाल

Thu, 24 Mar 2016 01:04 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला,अलीगढ़
विज्ञापन
टीकाराम मंदिर में होलिका दहन के दौरान जौ की बालियां भूनते लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूराे
विज्ञापन
बुधवार को पूरा शहर होली की मस्ती में डूब गया। शहर में बाजारों से लेक र गली, मोहल्लोें और मुख्य मार्गों तक होली का धमाल रहा। बाजारों में जमकर गुलाल उड़ा और रंगोें की बौछार हुई। क्या दुकानदार, क्या ग्राहक और क्या राहगीर, सभी इसमें सराबोर दिखाई दिए। सुबह से लेकर शाम तक यह सिलसिला जारी रहा। मुख्य मार्गों पर तो वाहनों को रुकवा-रुकवा कर उनमें सवार यात्रियोें पर रंग उड़ेला गया। पुलिस व फोर्स भी त्योहार को लेकर अलर्ट रही और भागदौड़ करती नजर आई।
विज्ञापन


बुधवार को होली की मस्ती में शहर के मुख्य बाजारों के लोग डूबे रहे। सुबह से ही शहर के बारहद्वारी, मामू भांजा, पत्थर बाजार, जयगंज, पड़ाव दुबे, रेलवे रोड, अचल ताल, चौराहा अब्दुल करीम, मानिक चौक, सेंटर पाइंट, रामघाट रोड सहित शहर के ज्यादातर बाजारों में जमकर होली खेली गई। दुकानदारों ने पहले से ही ड्रमों में टेसू के फूल भिगोकर रंग तैयार कर लिया था और इसकी जमकर बौछार हुई। नगर निगम ने पानी के टैंकर खड़े कराए थे और होली के लिए दुकानदारों ने इस पानी का उपयोग किया।

दुकानदारों ने खुद तो होली खेली ही, साथ ही ग्राहकों और राहगीरोें को भी इसमें सराबोर कर दिया। बाजारों में लोगों ने एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाया और वहां नाच-गाना भी हुआ। आगरा रोड, जीटी रोड या फिर अन्य मुख्य मार्गों पर होली के हुरियारों ने वाहनों को रुकवाकर इसमें सवार लोगों पर रंग उड़ेला। कई स्थानों पर तो इसे लेकर नोक झोंक भी हुई।
विज्ञापन


शहर में हर तरफ होली का आलम नजर आया और लोग इसकी मस्ती में चूर दिखाई दिए। वहीं महिलाओं ने होलिका दहन से पहले होलिका की पूजा की। मंगलवार की शाम से लेकर बुधवार की सुबह तक स्थान-स्थान पर होलिका रखी गई। होलिका की पूजा अर्चना के लिए भी भीड़ दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें