फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौनी अमावस्या के मौके पर ट्रैक्टर में सवार होकर जा रहे थे गंगा स्नान को, सामने टकरा गई मौत

Tue, 05 Feb 2019 12:45 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन
accident
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के मेंडू के पास ट्रैक्टर की ट्रक से भिड़ंत हो गई। जिसमें एक महिला की मौके पर ही मौत और एक दर्जन से अधिक घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से आधा दर्जन को रेफर कर दिया गया।  

विज्ञापन


राजस्थान के जनपद धौलपुर के कस्बा सहपऊ से करीब 35 महिला, पुरुष व बच्चे ट्रैक्टर में सवार होकर मौनी अमावस्या पर सोरों गंगा स्थान को जा रहे थे। रात के करीब पौने दो बजे सिकंदराराऊ रोड मेंडू के निकट सामने से आ रहे ट्रक ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। जिससे रामा (33 वर्ष) पत्नी पप्पू निवासी सहपऊ धौलपुर की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं राजू पुत्र अमर सिंह, राहुल पुत्र बनवारी, करन पुत्र बनवारी, ऊदल पुत्र पप्पू, गंगादेवी पत्नी भगवान सिंह, प्रांसू पुत्र बंटू और छोटी पत्नी राजकुमार घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से गंभीर घायलों को रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया और अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें