प्रदेश के उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह का कोल्ड स्टोरेज एसोसिएसन के पदाधिकारी माला पहनाक
- फोटो : samvad
लखनऊ स्थित द सेंट्रम गोल्फ सिटी में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कोल्ड स्टोरेज एसोसिएशन ने उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह का स्वागत किया। कोल्ड स्टोरेज संचालकों ने अपनी समस्याएं रखते हुए उनके समाधान की मांग की। उद्यान मंत्री ने कहा कि आलू उत्पादक किसान और कोल्ड स्टोरेज संचालक एक-दूसरे के पूरक हैं। सरकार किसानों को सब्सिडी देने पर विचार कर रही है तथा शीतगृह संचालकों के सुझावों पर भी निर्णय लिया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल ने अमोनिया गैस की समय पर उपलब्धता और संशोधित नियमावली लागू कराने के लिए सरकार का आभार जताया। इस दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरिराज गोदानी, धर्मेंद्र सिंह, मोनू शर्मा, नरेश सिंह ओमप्रकाश, विनीत कुमार, अंकुर शर्मा, यशपाल सिंह, डॉ. शैलेंद्रपाल सिंह आदि मौजूद रहे।