फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस लाइन में बनेगा सीओ कार्यालय भवन

विज्ञापन
सीओ तृतीय के नवीन भवन कार्यालय का निरीक्षण करते एसएसपी कलानिधि नैथानी - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
पुलिस लाइन में जल्द ही सीओ तृतीय का कार्यालय और अग्निशमन कर्मचारियों के लिए बैरक बनेगी। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने जिले में पुलिसिंग को बेहतर बनाने के लिए कई उल्लेखनीय कार्य किए हैं। जिले में नई सीओ सर्किल के गठन के साथ ही नए थानों का संचालन भी कराया है। थाने और पुलिस चौकियों में कार्यालय और आवासीय व्यवस्था को भी दुरुस्त कराने का काम किया है। उन्होंने अपने कार्यकाल में पुलिस लाइन में कर्मचारियों के लिए आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने के साथ ही कुछ सरकारी कार्यालयों का भी निर्माण कराया है।
विज्ञापन

पुलिस अस्पताल के पास यहां गेस्ट हाउस का निर्माण भी किया जा रहा है। इसी क्रम में अब सीओ तृतीय का कार्यालय पुलिस लाइन में बनेगा। अभी तक यह कार्यालय एसएसपी दफ्तर में चल रहा था। अग्निशमन कर्मचारियों के लिए भी बैरक का निर्माण पुलिस लाइन में किया जाएगा। एसएसपी ने सोमवार को सीओ तृतीय श्वेताभ पांडेय के साथ पुलिस लाइन पहुंचकर निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश पुलिस आवास निगम लिमिटेड के अधिकारियों को पूरी गुणवत्ता के साथ तय मानक पर निर्माण कार्य कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें