फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों में प्लास्टिक लाइन से आएगी सस्ती, सुरक्षित पीएनजी

विज्ञापन
विज्ञापन
आशीष निगम
विज्ञापन

शहर के चारों ओर बिछ रही गैस पाइप लाइन से पीएनजी और सीएनजी की सप्लाई जल्द ही होने लगेगी। सीएनजी के तीन पंप चालू भी हो चुके हैं। गैस लाइन से पीएनजी की घरों तक आपूर्ति बिजली की आपूर्ति की तर्ज पर होती है। इसमें जगह-जगह गैस का प्रेशर कम करने और सुरक्षित रखने के लिए रेग्यूलेटर लगाए जाते हैं। मेन लाइन आठ इंच मोटी होती है, जिसमें 19 से लेकर 30 बार यूनिट (गैस का दबाव नापने की इकाई) तक का प्रेशर होता है।
इस लाइन के लूप लाइन से जुड़ने पर बनने वाले जंक्शन पर एक डीआरएस (डिस्ट्रिक रग्यूलेटिंग स्किड) नाम का उपकरण लग जाता है। ये उपकरण गैस के प्रेशर को 4 बार यूनिट तक ले आता है। इसके बाद लूप लाइन से घर की लाइन पड़ती है। ये एमडीपी (मीडियम डेनसिटी पॉली इथायली) लाइन कहलाती है। ये लाइन प्लास्टिक की होती है, जो गैस के लिए सर्वाधिक सुरक्षित है। इस लाइन में आने पर गैस का प्रेशर बार यूनिट से मिली बार हो जाता है। यानी 4 बार यूनिट से लगभग 110 मिली बार यूनिट। इसके बाद घर के अंदर लगे रेग्यूलेटर से इसको 110 से 21 मिली बार यूनिट में कर दिया जाता है, जिससे ये पूरी तरह से सुरक्षित हो जाता है।
विज्ञापन

1-1000 करोड़ रुपये का है प्रोजेक्ट, इंडियन ऑयल अडाणी ग्रुप बना रहा।
2-125 किमी मुख्य पाइप लाइन से शहरों में निकलेगी लूप लाइन।
3-8 इंच मोटी मेन लाइन से 4 इंच मोटी लूप लाइन निकाली जाएगी।
4-लूप लाइन से एमडीपी (प्लास्टिक) पाइप लाइन घरों तक पहुंचेगी।
5-घरों में गैस का मीटर लगा कर पीएनजी की आपूर्ति की जाएगी।
6-इंडियन ऑयल अडाणी ग्रुप 125 किलोमीटर लाइन बिछाने को अधिकृत।
7-आठ इंच मोटे पाइप की एक किमी लंबी लाइन को आठ इंच किलोमीटर कहते हैं।
8-सारसौल, खैर बाईपास, मथुरा रोड पर तीन सीएनजी पंप चालू, मार्च तक 15 पंप लगेंगे।
9-आधा हाथरस जीएआईएल गेल गैस के पास है, आधे में अडाणी ग्रुप करेगा आपूर्ति।
10-एलपीजी की तुलना में 25 से 30 फीसदी तक सस्ती है पीएनजी।
पीएनजी सस्ता होने की वजह
अलीगढ़। एलपीजी गैस में सिलिंडर, उसे पहुंचाने का खर्च आदि अधिक होता है, जबकि पीएनजी में एक बार पूरा नेटवर्क बनने के बाद कई खर्च खत्म हो जाते हैं, जिससे वह सस्ती पड़ती है। तकरीबन 25 से 30 फीसदी तक। पीएनजी की लाइन बिछने के साथ ही कनेक्शन का रजिस्ट्रेशन होने लगेगा। इसमें ग्राहकों को तीन चार स्कीम मिलेगी। ये स्कीम 618 रुपये, 1618 रुपये, 5618 रुपये की श्रेणी में जरूरत के अनुसार मिलेगी।
विज्ञापन

पीएनजी गैस का पूरा नेटवर्क सुरक्षा के सभी मानकों के अनुसार बनाया जा रहा है। इसमें कई तरह उपकरणों का प्रयोग कर गैस का प्रेशर कम रखा जाता है। ये पूरी तरह से सुरक्षित और एलपीजी की तुलना में 25 फीसदी सस्ता पड़ रहा है। -शिवांशु सिंघल, सीनीयर इंजीनियर, इंडियन ऑयल अडाणी ग्रुप अलीगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें