फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सीएम के दौरे से मची खलबली..रात भर काम में जुटे रहे कर्मी

विज्ञापन
कमिश्नरी रोड पर टाइल्स लगाते कर्मी। संवाद
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे को लेकर प्रशासन और नगर निगम पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मुख्यमंत्री के आगमन से पहले उनके संभावित मार्गों को संवारने का काम युद्धस्तर पर किया जा रहा है।
विज्ञापन


खास तौर पर क्वार्सी चौराहा से सर्किट हाउस तक सड़क किनारे लगी टाइल्स की मरम्मत, बिजली के खंभों और डिवाइडरों पर रंग-रोगन तथा साफ-सफाई का अभियान तेज कर दिया गया है। सड़कों में हो रहे गड्ढों को पेचवर्क के जरिए भरने का काम युद्धस्तर पर किया जा रहा है।


अधिकारियों के अनुसार मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सभी विभागों को निर्धारित समय में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। इसको लेकर नागरिकों का कहना है कि यदि इसी प्रकार नियमित रूप से शहर पर ध्यान दिया जाए तो अलीगढ़ की तस्वीर बदल सकती है।
विज्ञापन




लोगों ने कहा कि मुख्यमंत्री यदि हर महीने एक बार भी शहर का दौरा करें तो कई समस्याओं का समाधान स्वतः हो जाएगा। लोगों का मानना है कि वीआईपी दौरों के समय जिस तत्परता से काम होता है, वही व्यवस्था सामान्य दिनों में भी दिखाई दे तो शहर की अनेक समस्याएं दूर हो सकती हैं।

कमिश्नरी रोड पर टाइल्स लगाते कर्मी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें