फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानवता शर्मसार करने वाले मामलों में सीएमएस को जबरन छुट्टी पर भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
विगत दिनों दीनदयाल अस्पताल में मानवता को शर्मसार करने वाले मामले सामने पर स्वास्थ्य विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। स्वास्थ्य विभाग के अपर निदेशक डॉ. सुरेंद्र कुमार उपाध्याय ने सीएमएस डॉ. एबी सिंह को जबरन दस दिन की छुट्टी पर भेज दिया है। यहां का प्रभार मलखान सिंह के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. विपेंद्र कुमार सिंह को सौंपा गया है।
विज्ञापन

दीनदयाल अस्पताल में इधर-उधर पीपीई किट पड़ी रहने, साफ-सफाई न होना, डॉक्टरों का मरीजों तक न पहुंचा। मरने वाले मरीज की फाइल पर दूसरे मरीज का इलाज करना और मौत होने पर 14 घंटे तक शव बेड पर ही पड़े रहने की खबरों को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
सोमवार को तो यहां दस दिन से मोर्चरी में शव पड़े होने की जानकारी पर जनप्रतिनिधियों ने भी स्टाफ को लताड़ लगाई। ऐसे संवेदनहीन प्रकरणों की खबरों का स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को संज्ञान ले लिया है।
विज्ञापन

चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग अलीगढ़ मंडल के अपर निदेशक डॉ. सुरेंद्र कुमार उपाध्याय ने सीएमएस डॉ. एबी सिंह को दस दिन की जबरन छुट्टी पर भेज दिया है। जिला अस्पताल के डॉ. विपेंद्र कुमार सिंह को सीएमएस का प्रभार सौंप दिया है। साथ ही कार्यशैली में सुधार नहीं करने पर सीएमएस डॉ. एबी सिंह के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के लिए शासन से संस्तुति की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें