फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी और अमित शाह आज अलीगढ़ में

Wed, 06 Feb 2019 01:33 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत अन्य गणमान्य बुधवार (आज) अलीगढ़ आ रहे हैं। वे तालानगरी में संत फिदेलिस स्कूल सीनियर विंग के पास मैदान पर आयोजित भाजपा के क्षेत्रीय (ब्रज क्षेत्र) बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन



दोनों नेता करीब ढाई घंटे तक अलीगढ़ में रहेंगे और यहां कार्यकर्ताओं को संबोधित भी करेंगे। कार्यक्रम में भाग लेने के पश्चात दोपहर करीब तीन बजे दोनों नेता एक ही हेलीकाप्टर से बुलंदशहर के लिए रवाना हो जाएंगे। इनके अलावा यूपी प्रभारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, गन्ना विकास एवं चीनी राज्य मंत्री सुरेश राणा, शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह, पशुधन विकास मंत्री एसपी सिंह बघेल एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय भी सम्मेलन में हिस्सा लेने आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें