फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ हत्याकांड: सीएम योगी जल्द मिलेंगे बच्ची के परिजनों से

Sun, 09 Jun 2019 11:07 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़

सार

बेवजह उत्पात मचाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : सतीश गौतम
सीएम योगी आदित्यनाथ को बताया गया है पूरा प्रकरण 
सांसद, रघुराज सिंह और अनूप सरकार के प्रतिनिधि बने
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टप्पल कांड में नौ जून रविवार को प्रस्तावित आंदोलन को देखते हुए भाजपा भी सतर्क है और जिला पुलिस प्रशासन के साथ कदम से कदम मिला कर चल रही है। भाजपा के तीन नेता सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर पीड़ित परिजन, प्रशासन और सरकार के बीच संवाद स्थापित कर मामले को शांत करने में जुटे हैं। रविवार की रात या सोमवार तक पीड़ित परिजनों को सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलवाने का पूरा प्रयास हो रहा है।

विज्ञापन


जिससे इस मामले को जल्द से जल्द शांत कर आगे की कानूनी कार्रवाई आगे बढ़ाई जा सके। सांसद सतीश गौतम ने कहा है कि पीड़ित परिवार संतुष्ट है। पुलिस ने चार प्रमुख आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अब आज रविवार को जो लोग टप्पल कूच करने, शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करेंगे। उनके खिलाफ जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन सख्ती से निपटेगा। कानून व्यवस्था से छेड़छाड़ करने की इजाजत किसी को नहीं है। 

इस गंभीर प्रकरण में सांसद सतीश गौतम, दर्जा प्राप्त मंत्री ठा. रघुराज सिंह और खैर से भाजपा विधायक अनूप प्रधान लगातार सीएम तक पूरी रिपोर्ट पहुंचा रहे हैं। शनिवार को सीएम ने तीनों नेताओं से फीडबैक लिया। सांसद ने सुबह नौ बजे सीएम को अब तक का ब्यौरा दिया। इसके बाद टप्पल पहुंचे रघुराज सिंह ने परिजनों को सीएम से मिलवाने के लिए लखनऊ चलने को कहा।
विज्ञापन


जिस पर कुछ लोगों ने कहा कि सीएम ऐसी घटनाओं में खुद दुखी परिवार से मिलने जाते हैं तो फिर टप्पल क्यों नहीं आ रहे..? इस पर रघुराज सिंह ने कहा कि वह भी सीएम और सरकार के प्रतिनिधि है। इसी हैसियत से वह सीएम से मिलवाने का प्रस्ताव लेकर आये हैं। उन्होंने लखनऊ चलने का विरोध कर रहे लोगों को वहां पर शांत कराया। इसके बाद विधायक अनूप प्रधान रात को पीड़ित परिजनों के पास पहुंचे और सीएम से मिलवाने के बाबत बात शुरू हुई। भाजपा नेताओं की मानें तो सोमवार तक पीड़ित परिजनों की मुलाकात सीएम से कराई जा सकेगी। जिसके बाद बच्ची के परिजनों को और राहत मिल सकेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें