फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: फरवरी महीने में अलीगढ़ आ सकते हैं सीएम योगी आदित्यनाथ, यूनिवर्सिटी परिसर में होगी जनसभा, तैयारी शुरू

Mon, 29 Jan 2024 04:43 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

फरवरी महीने में यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ अलीगढ़ आ सकते हैं। उनकी जनसभा राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी परिसर में होगी। अलीगढ़ के डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने प्रस्तावित जनसभा को लेकर विश्वविद्यालय परिसर का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ फरवरी महीने में कभी भी अलीगढ़ आ सकते हैं। राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय में जनसभा होगी। जिसे लेकर डीएम इन्द्र विक्रम सिंह ने राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया। सीएम योगी के आगमन को लेकर जिला, पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। सीएम के हैलीकॉप्टर लैंडिंग, जनसभा, जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद, विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास एवं लाभार्थियों को स्वीकृति प्रमाण पत्र दिये जाने की तैयारियां शुरू हो गईं हैं।

विज्ञापन


डीएम इन्द्र विक्रम सिंह ने 29 जनवरी को मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल राजा महेन्द्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने राजा महेन्द्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय परिसर में हैलीपैड, सभास्थल आदि के लिए मजिस्ट्रेट नामित करने के लिये एडीएम सिटी एवं नगर मजिस्ट्रेट को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

  
डीएम ने राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने निर्माण कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करते हुए अंतिम रूप देने को कहा है। निरीक्षण के दौरान नगर मजिस्ट्रेट रमाशंकर, एसडीएम कोल रविशंकर, अधिशासी अभियंता लोनिवि इन्द्रपाल सिंह, सहायक अभियंता अरविन्द आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें