फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी आ सकते हैं अलीगढ़, समीक्षा के साथ चुनावी एजेंडा, प्रशासन अलर्ट

Mon, 14 Dec 2020 01:44 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ जिले में जल्द ही आ सकते हैं। वह विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। इसके साथ ही अगले वर्ष होने वाले पंचायत चुनावों की भी पार्टी पदाधिकारियों के साथ मिलकर रणनीति बनाएंगे। जिला प्रशासन विकास कार्यों की बैठक को लेकर अलर्ट हो गया है। लोकार्पण व शिलान्यास से जुड़े सभी प्रोजेक्ट की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। इनमें सबसे अधिक प्रमुखता टीपी नगर, यूनिवर्सिटी, खेल मैदान, डिफेंस कॉरिडोर की फ ाइलों को दी जा रही है।
विज्ञापन


प्रदेश में अगले वर्ष पंचायत चुनाव प्रस्तावित हैं। इस चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियां इसे विधानसभा का सेमीफ ाइनल मान रही है। इसको लेकर सीएम योगी विकास कार्यों की समीक्षा में चुनाव में जुट गए हैं। पिछले दिनों में वह मुरादाबाद, मेरठ मंडल की समीक्षा कर चुके हैं। इसको देखते हुए सीएम योगी के अलीगढ़ आने की संभावना भी प्रबल हो गई है। प्रशासन भी तैयारियों में जुट गया है। डीएम ने सभी विभागों से लोकार्पण व शिलान्यास से जुड़े प्रोजेक्ट की रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें