फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम सीरियल की तर्ज पर मासूम की हत्या में तलाशे जा रहे सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर के थाना गांधी पार्क क्षेत्र से लापता 12 साल के बच्चे की हत्या में पुलिस अभी किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंची है। मगर इस हत्याकांड को चुनौती के रूप में स्वीकारते हुए पुलिस ने किसी क्राइम सीरियल की तर्ज पर काम करना शुरू कर दिया है। खुलासे के लिए मोहल्ले व उसके इर्द-गिर्द के इलाकों में मुखबिरों का जाल फैलाया है। कि कहीं तो कोई क्लू मिले।
विज्ञापन

इसी महीने की 10 तारीख को डोरी नगर से लापता बच्चे का शव 12 तारीख को कयामपुर के पास मिलने और उसकी हत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आने के बाद अभी तक हत्यारे का कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा है। लेकिन यह साफ हो गया है कि बच्चे की हत्या की गई है और उसके साथ शारीरिक रूप से छेड़छाड़ भी की गई है। पुलिस को आशंका है कि राज खुल जाने के डर से आरोपी ने 12 वर्षीय इस बच्चे की हत्या कर दी है। परिजनों ने एक व्यक्ति पर शक जताया लेकिन पुलिस पूछताछ में साफ हो गया यह केवल शक था। इसका कोई ठोस आधार नहीं था।
इसके बाद पुलिस अब तक 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाल चुकी है। 100 से अधिक मोबाइल नंबरों की ट्रेसिंग कर चुकी है और 100 से अधिक लोगों से पूछताछ कर चुकी है। सीसीटीवी में घटना की रात बाईपास पर आते-जाते कैद आधा दर्जन टेंपो चालक भी पूछताछ के लिए बुलाए गए, लेकिन इन सभी का बच्चे की हत्या से कोई संबंध होना सामने नहीं आ पाया है ।
विज्ञापन

अब तक की जांच में यह भी साफ हुआ है कि बच्चे की आखिरी लोकेशन एक मोमोज वाले की ढकेल पर मिली थी। वहां भी पुलिस ने अपने मुखबिरों का जाल बिछाया और तहकीकात की। लेकिन कोई नतीजा हाथ नहीं आया। अब पुलिस ने बच्चे के मोहल्ले के चारों तरफ ही घेराबंदी की है। क्योंकि पुलिस का मानना है कि कुछ बात है जो मोहल्ले से निकलकर पुलिस तक नहीं पहुंच रही है। इसके लिए पुलिस ने अपने स्थानीय मुखबिर से लेकर सादा वर्दी में जवानों तक गुप्तचरों का जबरदस्त जाल बिछाया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस जटिल हत्या की गुत्थी को सुलझा लिया जाएगा। एसएसपी मुनिराज जी के अनुसार हत्या के खुलासे के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द किसी नतीजे पर पहुंचा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें